{"_id":"62546ed02244720783774d48","slug":"police-action-sultanpur-news-lko625690121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का बुलडोजर पहुंचा घर तो 50 हजार के इनामी ने कोर्ट कर दिया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का बुलडोजर पहुंचा घर तो 50 हजार के इनामी ने कोर्ट कर दिया सरेंडर
विज्ञापन
इनामी बदमाश के घर बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पेट्रोल पंप संचालक से रंगदारी मांगने में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी ने सोमवार को पुलिस के बुलडोजर लेकर घर पहुंचने की जानकारी मिलते ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसीजेएम तृतीय सिद्दीकी साईमा जर्जार आलम ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
करौंदीकलां थाना क्षेत्र के दशगरपारा में स्थित पेट्रोल पंप के संचालक अनिल कुमार से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने जौनपुर जिले के सरपतहा थाने के चौबहा गांव निवासी सगे भाइयों रवि तिवारी व मनीष तिवारी समेत कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पिछले दिनों आरोपी रवि तिवारी ने जौनपुर जिले की पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। उसका सगा भाई मनीष तिवारी फरार चल रहा था। करौंदीकला थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी मनीष तिवारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
थाना प्रभारी सोमवार को अपनी टीम के साथ बुलडोजर लेकर इनामी बदमाश मनीष तिवारी के घर चौबहा पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी मनीष तिवारी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय सिद्दीकी साईमा जर्जार आलम की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।