{"_id":"582601734f1c1b8553b3b36e","slug":"pm-jan-medical-store-opened","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीगंज में खुला प्रधानमंत्री जन औषधि मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरीगंज में खुला प्रधानमंत्री जन औषधि मेडिकल स्टोर
Amarujala Bureau
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
मरीजों को बड़ी राहत
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार प्रधानमंत्री जन औषधि वितरण योजना के तहत शुक्रवार को शहर में एक मेडिकल स्टोर खुला। इस मेडिकल स्टोर पर लोगों को बाजार से करीब 75 प्रतिशत सस्ती दवाएं मिल सकेंगी। मेडिकल स्टोर का शुभारंभ डीएम ने किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीते दिनों प्रधानमंत्री जन औषधि योजना शुरू करने की घोषणा की थी। योजना के तहत पूरे देश में तीन हजार मेडिकल स्टोर खोले जाने थे।
विज्ञापन
इसी योजना के तहत शुक्रवार को गौरीगंज शहर में एक मेडिकल स्टोर खोला गया। मेडिकल स्टोर का उद्घाटन जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सीडीओ ओमप्रकाश, पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य रचना कोरी, खाद्य एवं औषधि निरीक्षक नवीन कुमार, डॉ. एमपी पाठक, विकास पाठक व डॉ. आरपी सिंह के साथ योजना के प्रांतीय अधिकारी उग्रसेन पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन