फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Platform in front of Vikas Bhawan demolished for widening

चौड़ीकरण के लिए ढहाया विकास भवन के सामने का चबूतरा

Mon, 14 Nov 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Platform in front of Vikas Bhawan demolished for widening
सुल्तानपुर में विकास भवन के सामने चबूतरा तोड़ती जेसीबी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शहरी क्षेत्र में चल रहे फोरलेन निर्माण से जुड़े दोनों प्रोजक्ट का कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा कराने की कवायद में लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार जुटे हैं। इसके चलते ही निर्माण कार्य में बाधा बन रहे विकास भवन के सामने का चबूतरा रविवार देर रात ढहा दिया गया। सोमवार को दिन भर मलबा हटाने के बाद अब विकास भवन के सामने मार्ग को चौड़ा किए जाने का कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन

शहर में निर्माणाधीन पयागीपुर-गोलाघाट व अमहट-बस स्टेशन फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य बीते चार वर्षों से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से इसे पूरा कराए जाने की समय सीमा कई बार निर्धारित किए जाने के बाद भी निर्माण से जुड़े कार्य अब तक निर्धारित अवधि में पूरा नहीं हो सका है। इसका खामियाजा इन मार्गों पर हर दिन आवाजाही करने वाले हजारों लोगों को उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

शहरवासियों की इस परेशानी के देखते हुए ही जिले की सांसद मेनका गांधी ने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को दोनों फोरलेन का निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद से लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधूरे पर निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराने की कवायद में जुटे हैं। इसके चलते ही पयागीपुर गोलाघाट मार्ग पर फोरलेन की राह में अड़ंगा बन रहे विकास भवन के सामने का चबूतरा इंजीनियरों की देखरेख में बीती रात जेसीबी से ढहा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मलबा हटाने के बाद विकास भवन के सामने के मार्ग को चौड़ा किए जाने की तैयारी है। शहर में भीड़ को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से फोरलेन का लेपन कार्य रात में कराया जा रहा है। अमहट से बस स्टेशन व पयागीपुर से गोलाघाट तक अधिकांश मार्ग का लेपन कार्य एक कोट पूरा हो चुका है। अब दूसरे कोट के लेपन की तैयारी चल रही है। लेपन कार्य रात में कराने के साथ ही दिन में बाकी बचे कार्य को पूरा कराया जा रहा है।

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा
शहर में चल रहे दोनों फोरलेन सड़क का कार्य पूरा होने से शहरवासियों को काफी हद तक आए दिन होने वाली ट्रैफिक जाम की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। वर्तमान में सिर्फ दो लेन मार्ग होने व पटरी पर दुकानदारों के अवैध कब्जे और सड़कों पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण सभी को आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दोनों फोरलेन का कार्य जल्द ही पूरा हो जो से आवाजाही में काफी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संतोषमणि तिवारी ने बताया कि नवंबर तक दोनों फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। दोनों ही फोरलेन का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। लोगों को परेशानी से बचाने के लिए ही दोनों फोरलेन पर रात में लेपन कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed