फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Plaster of PNC ward of women's hospital fell, mother and child injured

Sultanpur News: महिला अस्पताल के पीएनसी वार्ड का प्लास्टर गिरा, जच्चा-बच्चा घायल

Wed, 07 Aug 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 Aug 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Plaster of PNC ward of women's hospital fell, mother and child injured
सुल्तानपुर। मेडिकल काॅलेज के महिला अस्पताल में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह जर्जर पीएनसी वार्ड (प्रसवकालीन देखभाल कक्ष) की छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया। इससे बेड संख्या 16 पर भर्ती महिला और नवजात को हल्की चोटें आ गईं। जानकारी के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। प्राथमिक उपचार के बाद जच्चा-बच्चा को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन



जयसिंहपुर की क्षमा मिश्रा को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार शाम महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब 10:15 बजे क्षमा ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद जच्चा-बच्चा को पीएनसी वार्ड में भेज दिया गया। क्षमा अपनी बेटी के साथ बेड संख्या 16 पर लेटी थी। सुबह करीब 5:16 बजे वार्ड की छत का प्लास्टर उन पर गिर गया। हादसे में जच्चा-बच्चा को हल्की चोंटें आ गईं। इस लापरवाही पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन



प्लास्टर गिरने की सूचना से वार्ड में अफरातफरी मच गई। हंगामे की जानकारी मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और क्षमा के परिजनों को शांत कराकर अस्पताल के बाहर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद जच्चा-बच्चा को परिजन घर लेकर चले गए। डरे-सहमे मरीजों को अस्पताल प्रशासन ने पीपीसी वार्ड में शिफ्ट कराया है। जर्जर पीएनसी वार्ड को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जर्जर पीएनसी वार्ड को ध्वस्त करने की चल रही कार्रवाई
मेडिकल काॅलेज में सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) बनाया जाना है, जिसके चलते महिला अस्पताल की इमरजेंसी समेत अन्य वार्डों को तोड़ा जाना है। एमसीएच विंग की मरम्मत के बाद इमरजेंसी समेत अन्य वार्डों को यहां शिफ्ट किया जाएगा, जिसके बाद पीएनसी वार्ड के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।




दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराए गए मरीज

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह प्लास्टर गिरने के बाद मरीजों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है। पीएनसी वार्ड को गिराकर सीसीयू बनाया जाना है। क्रिटिकल केयर यूनिट बनने से मरीजों को उपचार में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed