{"_id":"681f9dc35605dbc2bf085e34","slug":"pilgrims-arrived-despite-the-ban-action-taken-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-132608-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रोक के बावजूद पहुंचे जायरीन, की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रोक के बावजूद पहुंचे जायरीन, की कार्रवाई
Sun, 11 May 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 11 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर( सुल्तानपुर)। कस्बे के शाहीपुल के पास स्थित मीरदोष मजार पर गाजी मियां के नाम पर लगने वाले मेले को शुक्रवार रात पुलिस ने विफल कर दिया। पहले के आयोजनों की तरह कुछ लोगों ने झंडा आदि लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को मौके से खदेड़ दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बहराइच में लगने वाले गाजी मियां के मेले में हिस्सा लेने वाले लोगों का पहला पड़ाव दोस्तपुर के मेले में होता था। यहां से जायरीन दूसरे दिन अकबरपुर में लगने वाले मेले में पहुंचते थे, फिर बहराइच मेले के लिए रवाना होते थे। शासन की ओर से रोक लगाने के बाद पुलिस ने मेेले का आयोजन करने जा रहे लोगों को भगा दिया। दरोगा संजय वर्मा ने बताया कि मेला आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।