फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Petrol pump without safety measures.

पेट्रोल पंपों पर नहीं जरूरी सुविधाएं

Tue, 11 Apr 2017 10:10 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 11 Apr 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump without safety measures.
हो सकता है हादसा - फोटो : अमर उजाला

पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की सुविधा के लिए तेेल कंपनियों ने पंप संचालकों को अनिवार्य रूप से अग्निशमन यंत्र, हवा, पानी और शौचालयों की सुविधा देने का निर्देश दिया है। यह सुविधाएं नहीं होने पर उपभोक्ता शिकायत पुुस्तिका में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन


यदि तेल कंपनियों को लगातार इस प्रकार की शिकायतें मिलती हैं तो उनके अधिकारी पेेट्रोल पंपों का जायजा ले सकते हैं। यदि शिकायतें सही पाई गई तो ऐसे पेट्रोल पंप मालिकों का लाइसेंस रद्द करने तक का प्रावधान है। मंगलवार को अमर उजाला ने शहर के कई पेट्रोल पंपों का जायजा लिया तो ज्यादातर जगहों पर बुनियादी सुविधाएं नदारद रहीं। 
विज्ञापन



तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों के लिए मौजूद रहने वाली सुविधाओं की पड़ताल में कई खामियां नजर आई। बस स्टेशन के पास स्थित पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के लिए प्रसाधन की कोई सुविधा नहीं हैं। यहां पेट्रोल लेने के लिए आने वाले ग्राहकों की बाइक व चार पहिया वाहन में कभी भी हवा नहीं भरी जाती है। पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। आग की घटना को काबू करने के लिए रखी बाल्टी शोपीस बनी है। कई बाल्टियों में बालू ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमहट इलाके में स्थित पेट्रोल पंप पर हवा भरने की मशीन खराब पड़ी है। यहां के पेट्रोल पंप पर भी ग्राहकों के लिए प्रसाधन की कोई व्यवस्था नहीं है। कई पेट्रोल पंपों पर अग्निशन यंत्र की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा कई पेट्रोल पंपो पर पर्याप्त संख्या में स्टाफ तक नहीं हैं। इससे शाम के समय तेल भराने वालों की भीड़ लग जाती है। उपभोक्ता शिकायत पुस्तिका का कहीं अता-पता नहीं है। ऐसे में ग्राहक अपनी शिकायत कैसे और कहां दर्ज कराएं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed