फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pest infestation on paddy, yellowing leaves, crops at risk.

Sultanpur News: धान पर कीटों का प्रकोप, पत्तियां पीली, फसलों पर संकट

Wed, 23 Sep 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pest infestation on paddy, yellowing leaves, crops at risk.
 बल्दीराय क्षेत्र में धान की फसल में लगा रोग। संवाद
सुल्तानपुर। बारिश के बाद बढ़ी नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव से धान की फसल पर कीटों का हमला शुरू हो गया है। जिले में 1,00,864 हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। कई क्षेत्रों में तना छेदक और सूंड़ी के प्रकोप से पौधों की पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं।
विज्ञापन

फसल प्रभावित होने की आशंका से किसान चिंतित हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम में दीमक, जड़ की सूंड़ी, पत्ती लपेटक, तना छेदक और हरे-भूरे फुदके का प्रकोप बढ़ा है। दीमक और जड़ की सूंड़ी जड़ों को नुकसान पहुंचाकर पौधों को कमजोर करती हैं। तना छेदक पौधे को अंदर से खोखला कर उसकी बढ़वार रोक देता है। बल्दीराय के देवरा निवासी किसान भगवान दास तिवारी ने बताया कि धान में रोग का प्रकोप शुरू हो गया है। बचनगंज निवासी किसान साहेब लाल ने पत्ती लपेटन और सफेद टिड्डी रोग की जानकारी दी। इससे पैदावार घटने की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

इस तरह से करें बचाव
कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीके त्रिपाठी ने बताया कि रोग के लक्षण पहचानकर ही दवा का छिड़काव करें। झुलसा रोग में कॉपर ऑक्सीक्लोराइड का प्रयोग किया जा सकता है। भूरा धब्बा रोग के लिए मैनकोजेब उपयोगी है। तना छेदक और पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप में फफूंदनाशी के बजाय अनुशंसित कीटनाशी का उपयोग करें। दवा की मात्रा फसल की अवस्था और उत्पाद के अनुसार निर्धारित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed