फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   People troubled due to Havi rainning

झमाझम बारिश से पानी ही पानी

Sat, 08 Oct 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
People troubled due to Havi rainning
बारिश
जिले में शनिवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। करीब घंटे भर बारिश होने से चारों तरफ पानी भर गया। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए है। रबी की फसल बोने की तैयारी में लगे किसानों को बड़ी राहत मिली है। वहीं, बरसात ने शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है।
विज्ञापन


खास तौर पर तब जब त्यौहारों का सीजन चल रहा है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से शहर के कई मोहल्लों में घुटने तक पानी भर गया। नाली चोक होने से कई लोगों के घरों में पानी भर गया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस, रोडवेज बस स्टेशन समेत कई जगहों पर कीचड़ जमा होने से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने और कहीं-कहीं  छिटपुट बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर के समय तेज धूप होने लगी। दोपहर बाद मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया और आसमान में बादल छा गए। मौसम के बदले मिजाज से दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश होने से चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। धान की फसल की सिंचाई करने में लगे किसानों को राहत मिल गई।

बारिश से खेतों में नमी आ गई है। रबी की फसल बोने की तैयारी में लगे किसानों के लिए बारिश ने बड़ी राहत दी है। बारिश ने शहर में सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। नाली चोक होने और जलनिकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से शहर के दरियापुर, ईदगाह रोड, राहुल चौराहा, नार्मल चौराहा के आसपास के इलाकों में घुटने भर तक पानी भर गया है।

यहां पर कई घरों में पानी घुस जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पुलिस लाइंस, करौंदिया, विवेकनगर, रोडवेज बस स्टेशन समेत कई जगहों पर कीचड़ जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।


तेज बारिश से देवी पंडाल भीग गए है। लोग देवी पंडालों को बारिश से बचाने में जुट गए हैं। शाम तक रुक-रुककर बारिश होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed