{"_id":"583086ba4f1c1b57258ff1f0","slug":"people-jamed-the-road-due-to-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट नहीं बदलने पर हंगामा, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट नहीं बदलने पर हंगामा, हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बदलने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की मोतिगरपुर शाखा में घंटों लाइन में लगे लोगों ने शनिवार सुबह जमकर हंगामा किया। नोट नहीं बदलने की सूचना मिलते ही लोग भड़क गए। उन्होंने लखनऊ-बलिया राजमार्ग को जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। लगभग एक घंटे बाद पुलिस के काफी समझाने पर भीड़ मार्ग से हटी। इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की मोतिगरपुर शाखा में नोट बदलने व निकासी के लिए सुबह से लोग कतार में लग गए। लाइन में लगे लोगों की कतार शाखा से लेकर सड़क तक पहुंच गई। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैंक अधिकारियों ने कई बार गेट को बंद कर सीमित लोगों का प्रवेश करवाया, इससे लाइन में लगे अन्य लोग भड़क गए।
इस बीच नोट नहीं बदलने व निकासी नहीं होने की सूचना मिलते ही भीड़ उत्तेजित हो गई। कतार में खड़े लोगों ने सड़क पर नारेबाजी व हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नाराज भीड़ ने बैंक अधिकारियों के रवैये से असंतुष्ट होकर लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर जाम लगा दिया। भड़के लोगों ने राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों को रोक दिया।
विज्ञापन
भीड़ का आक्रोश देखते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा मोतिगरपुर के शाखा प्रबंधक ने घटना की सूचना फौरन मोतिगरपुर थानाध्यक्ष को दी। सूचना पर मोतिगरपुर एसओ देवेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। इस बीच पुलिस ने कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग सड़क से हटने को तैयार नहीं थे। बाद में थानाध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों को व्यवस्था का नतीजा बताकर समझाकर शांत कराया। इसके बाद लोग सड़क से हटे और जाम खुला।
बैंक ऑफ बड़ौदा के मोतिगरपुर शाखा प्रबंधक अभिनव बाजपेई ने बताया कि करेंसी चेस्ट कम मिलने से बैंक में सीमित लोगों को प्रवेश कराया गया था। कतारबद्ध ढंग से सभी काउंटरों पर काम चल रहा था। बाहर लगी भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने धैर्य खो दिया और हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हो गया।