{"_id":"58de8abb4f1c1b1e0d63daca","slug":"people-flocked-for-bs-3-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीएस-3 वाहनों के लिए टूट पड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएस-3 वाहनों के लिए टूट पड़े लोग
Amarujala Bureau
Updated Fri, 31 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
लगी लंबी कतारें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएस-3 वाहनों की ब्रिकी की शुक्रवार को आखिरी तिथि नियत की गई थी। एजेंसी की ओर से वाहन की बिक्री पर छूट की जानकारी पाकर जिले की बाइक व चार पहिया वाहन की एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एजेंसियों ने विभिन्न रेंज में छूट निर्धारित किया था। गोलाघाट स्थित टीवीएस की एजेंसी पर सुबह से ही बाइक खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
एजेंसी के प्रोपाइटर राजेंद्र कुमार ने बताया कि टीवीएस की फिनिक्स पर 20,150 रुपये, स्पोर्ट्स सिटी पर सात हजार, दो सौ सीसी की अपाची पर 15 हजार रुपये, 160 से 180 सीसी की अपाची पर छह हजार रुपये, ज्यूपिटर पर 12,500 रुपये, विक्टर पर 10 हजार रुपये, जेस्ट स्कूटी पर 10 हजार रुपये व एक्सेल 100 मोपेड पर 5,000 हजार रुपये की छूट ग्राहकों की दी गई।
विज्ञापन
अहमट स्थित हीरो की रतनदीप एजेंसी पर भी लोगों की भीड़ बाइक खरीदने के लिए लगी रही। यहां पर शाम तक 100 वाहनों की बिक्री हुई। एजेंसी के प्रोपाइटर दीपक जैन ने बताया कि हीरो की एचएफ डीलक्स व स्पलेंडर पर सात हजार रुपये, सुपर स्पलेंडर पर नौ हजार रुपये और स्कूटी पर ग्राहकों को 20,000 रुपये तक की छूट दी गई है। लोगों की भीड़ इतना ज्यादा रही कि कई लोग बिना वाहन के ही वापस लौट गए। इसी तरह से बजाज की कई एजेंसियों पर भी लोग छूट पर बाइक खरीदने के लिए दिन भर जमे रहे। पयागीपुर, अमहट व द्वारिकागंज में स्थित चार पहिया वाहन की एजेंसियों पर लोगों ने छूट पर वाहन की खरीदारी की।
विज्ञापन