फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   People exPeople exprePeople expressed love on Rose Dayssed love on Rose DayPeople expressed love on Rose Daypressed love on Rose Day

Sultanpur News: रोज डे पर लोगों ने किया प्यार का इजहार

Sat, 08 Feb 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 08 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
People exPeople exprePeople expressed love on Rose Dayssed love on Rose DayPeople expressed love on Rose Daypressed love on Rose Day
फूल खरीदते लोग
सु्ल्तानपुर। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को रोज डे मनाया गया। बाजारों में युवक-युवतियों ने गुलाब के फूल खरीदे और एक-दूसरे को उपहार दिया। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने कार्ड में कविता और अल्फाजों के रंगों को भी शामिल किया। शनिवार को प्रपोज डे मनाया जाएगा।
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक को लेकर शुक्रवार को होटल, रेस्टोरेंट व गिफ्ट गैलरियां सजे रहे। बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है। गिफ्ट और कार्ड की खरीदारी शुरू हो गई है। शहर के चौक, जीएन रोड, अस्पताल रोड, शाहगंज समेत अन्य स्थानों पर गिफ्ट गैलरियों में युवाओं की काफी भीड़ नजर आई। दुकानदार मुन्ना ने बताया कि बाजारों में इस बार वेलेंटाइन डे को लेकर कई प्रकार के नए गिफ्ट आए हैं, जिन्हें युवा खूब पसंद कर रहे हैं। दुकानदार सलमान ने बताया कि सुंदर बॉक्स, स्क्रैप बुक्स, टेडीबियर, कार्ड और विशेषकर गुलाब के फूल को खास तरीके से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

खूब हुई गुलाब के फूलों की बिक्री
चौक में गुलाब का फूल बेचने वाले सजीवन ने बताया कि शुक्रवार को गुलाब के फूलों की खूब बिक्री हुई। सुबह से ही युवक-युवतियों की भीड़ दुकान पर रही। हालांकि सहालग के चलते फूलों की मांग वैसे भी तेज है, लेकिन रोज डे के चलते गुलाब की बिक्री जमकर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed