फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   People did yoga to stay healthy

Sultanpur News: निरोग रहने को लोगों ने किया योग

Sun, 22 Jun 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 22 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
People did yoga to stay healthy
निजी पीजी कॉलेज कलान में योगाभ्यास करती ​शि​क्षिकाएं।
सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को जिले में लोगों ने योगाभ्यास किया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक विभिन्न जगहों पर योग प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराया। जिले के तहसीलों, ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों सहित अन्य जगहों पर भी विभिन्न संगठनों, पार्टियों व विद्यालयों में योग कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

पर्यावरण पार्क में शनिवार सुबह पीएम मोदी का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, मंडलायुक्त अयोध्या मंडल गौरव दयाल, डीएम कुमार हर्ष, एसपी कुंवर अनुपम सिंह और सीडीओ अंकुर कौशिक ने किया। योग प्रशिक्षक सुनील दत्त तिवारी ने लोगों को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन

मंत्री ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बताया। पुलिस लाइन में अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। आर्ट ऑफ लिविंग व गायत्री परिवार के संयोजन में तिकोनिया पार्क में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश, विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, जिला प्रचारक आशीष, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। प्रशिक्षक पल्लवी वर्मा के साथ लालजी वर्मा और गायत्री परिवार के राकेश सिंह ने लोगों को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर में मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. वीके झा ने संबोधित किया। छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान प्रबंधक डाॅ. पवन सिंह, प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी, रमेश मिश्र के साथ सभी आचार्य मौजूद रहे।
-
ग्रामीण अंचल में रही योग की धूम
सुल्तानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह योग शिविर आयोजित किए गए। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षक सुशील कुमार ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अतुल कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह मौजूद रहे। मोतिगरपुर के कैथवारा में सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, लंभुआ विकास खंड परिसर में भाजपा विधायक सीताराम वर्मा और ब्लॉक प्रमुख डॉ. कुंवर बहादुर सिंह, बल्दीराय विकास खंड में बीडीओ राधेश्याम, करौंदीकलां के स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान हरीपुर में खंड विकास अधिकारी प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में योग शिविर हुआ।

धनपतगंज सीएचसी में प्रभारी डाॅ. अरुणेश सिंह की ओर से आयोजित योग शिविर में प्रशिक्षक श्वेता सोनी ने योगाभ्यास कराया। सीएचसी कुड़वार में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. संजय गुप्ता और चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. वेदांत, कादीपुर सीएचसी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर आयोजित शिविर में लोगों ने योग किया। दोस्तपुर ब्लाॅक परिसर में योग प्रशिक्षक अंजू मिश्रा ने योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed