फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   People are suffering from hot wind and scorching sun

Sultanpur News: गर्म हवा व चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल

Wed, 12 Jun 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 12 Jun 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from hot wind and scorching sun
सुल्तानपुर। गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से लोग बेहाल रहे। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी हर किसी के लिए चुनौती बन गई है। आम आदमी के साथ ही पशु-पक्षी तक गर्मी से बेहाल हैं। सभी की निगाह आसमान पर टिकी है। मौसम विभाग के मुताबिक राहत की उम्मीद अभी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन



जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। प्रतिदिन बढ़ रहे तापमान व तेज धूप से लोग बेहाल हैं। मंगलवार को सुबह नौ बजे ही इतनी तेज धूप थी कि बाहर निकलने पर लोगों को पसीना आ रहा था। साथ ही गर्म हवा भी चल रही थी। दिन जैसे-जैसे चढ़ा तो गर्मी का असर भी बढ़ता गया। हालत यह रही कि कुछ देर के लिए भी राहत नहीं मिली। दोपहर में गर्म हवा 1.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली और उसने लोगों को झुलसा दिया।
विज्ञापन



लू के गर्म थपेड़ों ने मुसीबत और बढ़ा दी है। बाहर निकलने वाले लोगों ने गर्मी से बचाव के लिए गमछा, तौलिया, रुमाल का इस्तेमाल किया। उधर, घरों में पंखे व कूलर भी उमसभरी गर्मी से राहत पहुंचाने में नाकाम साबित हुए। देर शाम तक गर्मी के तेवर बरकरार रहे। इससे लोग पसीने से तर-बतर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






ताजा व संतुलित और पौष्टिक आहार लें
गर्मी की तल्खी के कारण लू लगने व मौसमी बीमारियों से मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने लगी है। फिजीशियन डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि तेज धूप से लोगों को बचना चाहिए। संभव हो तो सुबह 10 से दोपहर तीन बजे के बीच धूप में न निकलें। यदि किसी जरूरी काम से निकल भी रहे हैं तो सिर ढककर निकलें। पानी समय-समय पर पीते रहें। इस समय ताजा, संतुलित और पौष्टिक आहार लें। रात के समय हल्का भोजन करें। पेय पदार्थों का अधिक सेवन अधिक करें। पना, लस्सी, छाछ, जूस, नींबू पानी, तरबूज, ककड़ी व खीरा का सेवन करें।





मौसम शुष्क बने रहने के आसार
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.5 व न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने व हवा की गति सामान्य से अधिक की संभावना है। उन्होंने कहा कि अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed