{"_id":"675b365ad865224a30094894","slug":"pedestrian-traffic-starts-from-emilia-ghat-bridge-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-123766-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: इमिलिया घाट सेतु से पैदल यात्रियों का आवागमन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: इमिलिया घाट सेतु से पैदल यात्रियों का आवागमन शुरू
Fri, 13 Dec 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के करीब गोमती नदी के इमिलिया घाट पर बने पुल पर साइकिल व पैदल यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिल गई है। सेतु निगम ने अपना काम पूरा करते हुए पुल को खोल दिया है। सड़क का निर्माण पूरा होते ही वाहन भी फर्राटा भर सकेंगे।
शहर से करीब तीन किमी दूर गोमती नदी के इमिलिया घाट पर आठ साल से बनाया जा रहा पुल अंतत: तैयार हो गया। शासन की ओर से शिकंजा सके जाने के बाद सेतु निगम को पुरानी लागत 14 करोड़ रुपये में पुल का निर्माण कराना पड़ा। दो दिन पहले सेतु निगम ने पुल पर रखे सामानों को हटाकर उसे आवागमन के लिए खोल दिया। पैदल व साइकिल सवारों का आवागमन शुरू हो गया है।
अभी पुल के उत्तरी साइड पर सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। करीब सात करोड़ रुपये से बनवायी जा रही सड़क का कार्य पूरा हाेने के बाद लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। वाहन भी पुल से फर्राटा भर सकेंगे। सड़क का कार्य पूरा होने पर पश्चिमी तरफ से उत्तर की ओर और उत्तर की ओर से पश्चिम की तरफ जाने वाले लोगों को करीब 10 किमी की बचत होगी। उन्हें इस पुल से सीधे आवागमन की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
चल रहा सड़क का कार्य
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि सड़क का कार्य चल रहा है। फर्म को जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।