{"_id":"6893a07b40a352819000d75e","slug":"pay-special-attention-to-security-on-sensitive-sites-adg-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-138506-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील स्थलों पर दें सुरक्षा का विशेष ध्यान : एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील स्थलों पर दें सुरक्षा का विशेष ध्यान : एडीजी
Thu, 07 Aug 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार शाम एडीजी लखनऊ जोन सुजीत कुमार पांडेय पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने आरक्षियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस लाइन के सभागार में डीएम कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के साथ उन्होंने आगामी त्योहारों की तैयारियों के बारे में समीक्षा बैठक की।
एडीजी ने कहा कि त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता इंतजाम रहने चाहिए। दुर्गा पूजा महोत्सव के बारे में भी स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली। कहा कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाया जाय।
वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी की जाय। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी के केस में भी पुलिस तत्काल कार्रवाई करने का प्रयास कर रही है। कुछ मामलों में रिकवरी भी की गई। बैठक के बाद एडीजी ने अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस लाइन में हुई बैठक में आईजी प्रवीण कुमार अयोध्या, एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)