फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Patients seen in the light of torch in OPD

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में टॉर्च की रोशनी में देखे मरीज

Sat, 29 Jul 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 29 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Patients seen in the light of torch in OPD
सुल्तानपुर। शहर में किसी न किसी कारण बिजली की किल्लत बनी हुई है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज की वायरिंग में फाल्ट आ जाने के कारण घंटों एक नंबर ओपीडी में टाॅर्च की रोशनी में मरीज देखे गए। दिनभर ट्रिपिंग की शिकायतें भी आम रहीं। शहर में बिजली आपूर्ति की इस बदहाली को देखते हुए विधायक विनोद सिंह ने ट्रांसफार्मराें की क्षमता बढ़ाने के लिए ऊर्जा निगम के एमडी और अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजा है।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज में करीब एक माह से बिजली की स्थायी आपूर्ति व्यवस्था बाधित होने के कारण समस्या बनी हुई है। रोज घंटाें जनरेटर चलाकर काम चलाया जाता है। शनिवार को ओपीडी नंबर एक और उससे जुड़े भवन में सुबह से ही बिजली की सप्लाई बंद हो गई। इससे डॉक्टरों को टार्च की रोशनी में मरीज देखने पड़े। सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने बताया कि कुछ क्षेत्र में सप्लाई बंद हो गई थी। गड़बड़ी की मरम्मत करा ली गई है।
विज्ञापन



उधर, शहर के अलग-अलग इलाकों में शनिवार को लगातार ट्रिपिंग जारी रही। ताजिया जुलूस की वजह से कई जगह सप्लाई बंद की गई थी। इससे भी उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। इस बारे में अधिशासी अभियंता गौरव तिवारी ने बताया कि शहर में कहीं कोई बड़ा फाल्ट नहीं था। जो ट्रिपिंग हुई, वह केवल ओवरलोड के कारण हुई थी। ताजिये निकालने के लिए कुछ क्षेत्रों में कुछ समय के लिए सप्लाई बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





करौंदिया को चाहिए 250 केवी का ट्रांसफार्मर
शहर विधायक विनोद सिंह ने ऊर्जा निगम को भेजे अपने पत्र में कहा है कि करौंदिया क्षेत्र में 12 हजार की आबादी रहती है। इस इलाके के ट्रांसफार्मर ओवरलोडेड हैं जिस वजह से आए दिन सप्लाई बाधित रहती है। इसलिए यहां एक नया ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया जाए ताकि लोड की वजह से आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में 16 अन्य ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने की भी मांग उठाई है। विधायक का कहना है कि इस दिशा में ऊर्जा निगम काम कर रहा है और जल्द ही आम नागरिकों को इसका लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed