फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Passenger rush in special trains after festivals

त्योहारों के बाद स्पेशल ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़

Sat, 21 Nov 2020 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Passenger rush in special trains after festivals
सुल्तानपुर। दीपावली व डाला छठ पर्व के बाद ट्रेनों में वापसी करनेे वालों की भीड़ बढ़ गई है। रविवार सेे अगले तीन दिन तक श्रमजीवी, बेगमपुरा, महामना एक्सप्रेस समेत अन्य प्रमुख ट्रेेनें नोरूम हो गईं हैं। मरुधर, फरक्का एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग है। ट्रेनों में बर्थ के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद सबसे पहले श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया गया था। हालात कुछ सामान्य होने पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को बंद किया गया तो रेलवे ने प्रमुख ट्रेनों को कोविड-19 स्पेशल ट्रेनें बनाकर उनका संचालन शुरू किया।
विज्ञापन

इसमें नियमित व साप्ताहिक ट्रेनें शामिल हैं। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से भी रोज करीब पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। दीपावली व डाला छठ पर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग घर आए थे। त्योहार बीतने के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की भीड़ प्रमुख ट्रेनों में बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार से प्रमुख ट्रेनों की सीटें फुल हो गईं। राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी कोविड-19 स्पेशल ट्रेन में रविवार व सोमवार को नोरूम है। वहीं, नई दिल्ली-राजगीर डाउन एक्सप्रेस में रविवार, सोमवार, मंगलवार व बुधवार को नोरूम है।
वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा स्पेशल ट्रेन के स्लीपर कोच में रविवार व सोमवार को नोरूम है। जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस में सोमवार को 70 व मंगलवार को 57 वेटिंग है। वाराणसी-नई दिल्ली महामना अप एक्सप्रेस में मंगलवार को 53 व 26 नवंबर को 33 वेटिंग है।
महामना डाउन एक्सप्रेस में 23, 25 व 27 नवंबर को नोरूम है। गाजीपुर से पुरानी दिल्ली जाने वाली सुहेलदेव अप एक्सप्रेस में रविवार व सोमवार को नोरूम है। दिल्ली-गाजीपुर सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस में रविवार, 24 व 26 नवंबर को नोरूम है।
पटना-इंदौर अप एक्सप्रेस में 25 नवंबर को 68 व 27 नवंबर को 58 वेटिंग है। वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में रविवार को 63 व मंगलवार को 52 वेटिंग है। माल्दा टाउन से दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस में रविवार को 40 व मंगलवार को 37 के ऊपर वेटिंग चल रही है। इंदौर-पटना डाउन एक्सप्रेस में 25, 28 व 30 नवंबर को नोरूम है। ट्रेनों में बर्थ पाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ रही है।

स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि सामान्य पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अभी नहीं शुरू हुआ है लेकिन त्योहारों को लेकर सामान्य दिनों की अपेेक्षा इस समय रूट की प्रमुख ट्रेनों पर यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed