फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   parishadiy school

परिषदीय विद्यालयों को गोद लेकर मॉडल बनाएंगे अधिकारी

Mon, 25 Apr 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
parishadiy school
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों को आदर्श बनाने के लिए राजपत्रित अधिकारी एक-एक स्कूल गोद लेंगे। विद्यालय गोद लेने के बाद उनमें अवस्थापना सुविधाओं का विकास कराने के साथ ही शैक्षिक स्तर में भी गुणात्मक सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने समूह क व समूह ख के समस्त राजपत्रित अधिकारियों को एक-एक परिषदीय विद्यालय गोद लेने का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश शासन प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र जारी कर कहा है कि गोद लिए जाने वाले परिषदीय विद्यालयों की समस्त अवस्थापना सुविधाएं सुधारी जाएंगी। साथ ही समय-समय पर विद्यालयों का पर्यवेक्षण कर उनकी कमियों को दूर किया जाएगा। शासकीय/व्यक्तिगत प्रयास के माध्यम से इन विद्यालयों को एक मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभी जिलाधिकारियों को अपने जिले के सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान से विद्यालय गोद लिए जाने का अनुरोध करने का निर्देश दिया था। शासन ने जनप्रतिनिधियों, जनपद, तहसील व ब्लॉक स्तर पर कार्यरत समस्त अधिकारियों की ओर से गोद लिए जाने वाले विद्यालयों की सूचना संकलित करते हुए भेजने का निर्देश दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के साथ बैठक कर अधिकारियों से विद्यालय गोद लिए जाने का आग्रह किया जाएगा। संबंधित विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed