{"_id":"66e1fc536a7afb9a740a8874","slug":"pandals-echoing-with-the-cheers-of-gajanan-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-118833-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गजानन के जयकारों से गूंज रहे पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गजानन के जयकारों से गूंज रहे पंडाल
Thu, 12 Sep 2024 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर के रूहट्हा गली में सजा पूजा पंडाल। -संवाद
सुल्तानपुर। जिले में गणेश उत्सव की धूम है। शहर से लेकर कस्बों तक सजे पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय के अलावा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु मोदक का भोग लगाकर गजानन के जयकारे लगा रहे हैं।
इस बार शहर के साथ ही ग्रामीण अंचल में भी गणेश उत्सव का उल्लास दिखाई दे रहा है। शाम होते ही पंडालों के आसपास लगाई गई लाइटें रंग-बिरंगी रोशनी से श्रद्धालुओं को आकर्षित करने लगती हैं। शाम को होने वाली आरती में हर पूजा पंडाल के पास श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।
मंगलवार देर शाम शहर के रुहट्टागली, पयागीपुर चौराहा, बघराजपुर, रेलवे स्टेशन तिराहा समेत दर्जनों पूजा पंडालों के पास सुंदरकांड का पाठ किया गया। शास्त्रीनगर, डाकखाना चौराहा समेत अन्य कई पूजा पंडालों में महिलाओं ने भगवान गणेश की आराधना की। इसके साथ ही भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। देर रात तक चले गणेश उत्सव से शहर व कस्बा भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने भ्रमण कर समितियों का बढ़ाया मनोबल
श्रीगणेश पूजा व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों ने दर्जनों पंडालों की स्थिति का जायजा लिया। व्यवस्थाओं को लेकर समिति के कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के कोषाध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, बड़ी दुर्गा माता समिति के अध्यक्ष सुनील सोनी, श्री गणेश पूजा व्यवस्था समिति के संयोजक अनिल द्विवेदी, मीडिया प्रभारी राजदेव शुक्ल, सभासद दिनेश चौरसिया, नारायण कसौधन का रुहट्टागली च राजा के पंडाल पर गणपति बप्पा का अंगवस्त्र भेंटकर समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया... व बजरंगबली के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।
रुहट्टागली च राजा के पंडाल पर आज होगी दुखदुरिया
शहर के रुहट्टागली च राजा के पूजा पंडाल में बृहस्पतिवार सुबह दुखदुरिया का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 110 महिलाओं को दुखदुरिया के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा रात आठ बजे आरती के बाद डांडिया का आयोजन होगा।