फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Panchayat election starts with fights and irregularities

पहले चरण में गड़बड़ी, हिंसा व बहिष्कार

Fri, 09 Oct 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 09 Oct 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
छिटपुट घटनाओं के बीच पंचायत के पहले चरण के चुनाव में सुल्तानपुर में 57 व अमेठी में 59.3 फीसदी वोट पड़े। अमेठी में पहले चरण के तीन ब्लॉकों में हुए चुनाव में बैलेट पेपर पहुंचने में गड़बड़ी की वजह बाजार शुकुल के इक्काताजपुर, बूबूपुर व तेंदुआ तथा जगदीशपुर के इमली गांव बूथ का चुनाव निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


 बाजारशुकुल के महोनापूरब के ब्रह्मचारी कुटी बूथ पर दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी की घटना शांत करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। कुछ बूथों पर प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में भिड़ंत हो गई। पुलिस ने घटना पर नियंत्रण पाया। सुल्तानपुर में भी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों के बीच मतदान के दौरान कई जगहों पर मारपीट की घटनाएं हुईं। मारपीट के दौरान धनपतगंज के पूरे बदलदुबे का पुरवा व रूपीपुर बूथ पर अराजकतत्वों ने बैलेट बॉक्स में पानी डाल दिया। धनपतगंज के सरैयामाफी व ऐंजर बूथ पर मतदान केंद्र बदलने से नाराज मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


 अधिकारियों ने एक बूथ पर मतदान शुरू कराया लेकिन दूसरे पर वोट नहीं पड़ सके। कई जगहों पर कर्मचारियों पर भी गड़बड़ी के आरोप लगे। गड़बड़ी की वजह से दर्जन भर जगहों पर मतदान करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने मतदान का फिर शुरू कराया। छिटपुट घटनाओं के बीच पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed