{"_id":"608d84698ebc3ec35d055632","slug":"panchayat-election-result-will-be-declared-today-sultanpur-news-lko576474020","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सुनाया जाएगा 12.45 लाख वोटरों का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सुनाया जाएगा 12.45 लाख वोटरों का फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 19 अप्रैल को मतपेटियों में कैद 21,053 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार को सुनाया जाएगा। 12,45,776 वोटों की गिनती के जिले में 14 केंद्र बनाए गए हैं। मतों की गणना सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगी। इसके साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रशासन व पुलिस ने गणना की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए 14 विकास खंडों में 426 टेबल लगाए गए हैं। एक टेबल पर एक गणना सुपरवाइजर, तीन गणना सहायक व एक अतिरिक्त गणना सहायक को नियुक्त किया गया है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कक्षों को बढ़ाते हुए न्याय पंचायत की संख्या के हिसाब से टेबलों की संख्या बढ़ा दी गई है।
प्रशासन की ओर से गणना के लिए दो पाली में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। पहली पाली में लगाए गए कार्मिक सुबह आठ से रात आठ बजे तक गणना कार्य करेंगे। इसके बाद रात आठ बजे से गणना समाप्ति तक दूसरी पाली के नियुक्त कर्मचारी वोटों की गिनती करेंगे।
विज्ञापन
एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि 14 गणना केंद्रों पर 13 इंस्पेक्टर, 98 उपनिरीक्षक, 92 हेड कांस्टेबल, 409 आरक्षी, 421 होमगार्ड व 150 पीआरडी के जवान लगाए गए हैं। जिले में पहुंची एक कंपनी सीआरपीएफ भी गणना केंद्रों पर नजर रखेगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक थानों पर एक मोबाइल टीम का गठन किया गया है। जिले स्तर पर चार टीम रिजर्व रखी गई है। इसके अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्रों का भ्रमण करते रहेंगे।
कक्षों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
पंचायत चुनाव की गणना में पारदर्शिता, निष्पक्षता बरकरार रखने के लिए प्रशासन की ओर से प्रत्येक गणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है। कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे की नजर में मतों की गणना कराई जाएगी। इसके साथ ही गणना की वीडियोग्राफी भी चलती रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरे काम करते रहेंगे।
नाम पदों की संख्या- प्रत्याशी
जिला पंचायत सदस्य- 45- 1182
ग्राम प्रधान- 976- 8357
क्षेत्र पंचायत सदस्य- 1119- 6976
ग्राम पंचायत सदस्य- 2345- 4538
गणना कक्ष में एजेंट नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
गणना कक्ष में एजेंट, प्रत्याशी मोबाइल या कैमरा व अन्य ऐसी इलेक्ट्रॉनिक चीजें अंदर नहीं ले जा सकेंगे जिससे गणना की निष्पक्षता प्रभावित हो सके। इस पर सख्त नजर रखने का निर्देश एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिया है। मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक चीजें ले जाने वाले एजेंटों व प्रत्याशियों का सामान गेट पर ही जमा करा लिया जाएगा। प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने एजेंटों व प्रत्याशियों को ऐसा सामान नहीं लाने की हिदायत दी है।
एजेंटों व प्रत्याशियों को कोविड हेल्थ डेस्क से होगा गुजरना
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर प्रत्येक गणना केंद्र पर कोविड हेल्थ डेस्क की व्यवस्था की गई है। गणना कक्ष में प्रवेश के लिए प्रत्याशियों व एजेंटों को कोविड हेल्थ डेस्क से गुजरना होगा। प्रत्याशियों व एजेंटों को हेल्थ डेस्क पर कोरोना की 48 घंटे पहले की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। रिपोर्ट के अभाव में एजेंटों व प्रत्याशियों को अपने शरीर का तापमान व ऑक्सीजन लेवल चेक कराना होगा। बुखार, सर्दी, जुकाम व अन्य कोरोना लक्षण मिलने पर संबंधित एजेंट व प्रत्याशी गणना कक्ष में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
रविवार की सुबह आठ बजे से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना कराई जाएगी। गणना की निष्पक्षता व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। कोरोना गाइडलाइन के तहत मतगणना संपन्न कराई जाएगी। गणना को प्रभावित करने वालों के खिलाफ मौके पर ही सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।
-रवीश गुप्ता, जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी