{"_id":"4891a1c1eea70b28f3e244970df00320","slug":"panchayat-election-474-seats-reserved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आरक्षित होंगे ग्राम प्रधान के 474 पद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षित होंगे ग्राम प्रधान के 474 पद
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 12 Aug 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद के 474 पद अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित होंगे। जिपंस, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण का खाका भी तकरीबन तैयार है। शासन की ओर से मंगलवार को आरक्षण की गाइड लाइन जारी होने के बाद जिले में आरक्षण की तस्वीर तकरीबन सामने आ गई है। आदेश मिलने के बाद पंचायतराज विभाग में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
शासन से पंचायत चुनाव के आरक्षण की गाइड लाइन जारी होते ही पंचायतराज विभाग में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शासनादेश के मुताबिक पुरानी व्यवस्था के तहत इस बार भी चक्रानुक्रम व्यवस्था के तहत आरक्षण होगा। आरक्षण में जनसंख्या को ही आधार माना जाएगा। पंचायत सूत्रों की मानें तो इस आधार पर जिले में ग्राम प्रधान पद के लिए करीब 474 सीटें आरक्षित होंगी।
विज्ञापन
इसमें पिछड़ी जाति के लिए करीब 267 व अनुसूचित जाति की 207 सीटें आरक्षित होंगी। जिला पंचायत सदस्य की 22 सीटें आरक्षण कोटे में जाएंगी। पंचायतराज विभाग पंचायत के विभिन्न पदों एवं आरक्षण के नियमों के आधार पर आरक्षित सीटों का संभावित आंकड़ा तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन