{"_id":"199d19525baa3e386a078b3826d1f3d9","slug":"overbridge-link-road-in-september-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर में बनेगा ओवब्रिज का संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर में बनेगा ओवब्रिज का संपर्क मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 25 Aug 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। हलियापुर-सुल्तानपुर मार्ग पर बीते दो माह पूर्व रोड ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू होने के बाद भी संपर्क मार्ग नहीं बनाया गया है। राहगीरों की तरफ से की गई तमाम शिकायतों के बाद रेल इंजीनियरों ने संपर्क मार्ग बनाने की कवायद शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया के तहत निजी संस्था को निर्माण की जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। रास्ता नहीं बनने से दो लाख की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन
दो माह की परेशानियों के बाद रेल इंजीनियरों ने 33बी उपरिगामी पुल के स्वीकृत मैप के बगल संपर्क मार्ग बनाने की तैयारी की है। रेलवे की तरफ से निजी संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया के तहत करौंदिया व बढ़ैयावीर के बीच की आबादी को नया रास्ता बनाकर जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
सेतु निगम के इंजीनियरों ने रास्ते का खाका तैयार कर लिया है। बिछाए गए इंटरलाकिंग ईंट के सहारे रास्ते का निर्धारण कर दिया गया है। अब रेल इंजीनियरों को फैजाबाद के एक और लखनऊ रेलखंड की दो रनिंग लाइनों पर रास्ता बनाना होगा।
विज्ञापन