{"_id":"680fc582eb06b55d5606c98d","slug":"outsourcing-electricians-will-be-on-strike-for-six-days-from-tomorrow-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-131647-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कल से छह दिन हड़ताल पर रहेंगे आउटसोर्सिंग बिजलीकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कल से छह दिन हड़ताल पर रहेंगे आउटसोर्सिंग बिजलीकर्मी
Mon, 28 Apr 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मी 30 अप्रैल से हड़ताल पर रहेंगे। उनका कार्य बहिष्कार छह मई तक चलेगा। जिले भर के उपकेंद्रों व फीडरों में इनकी तैनाती है। हड़ताल के दौरान बिजली व्यवस्था को कैसे व्यवस्थित किया जाए, इसको लेकर विभागीय अफसर अलर्ट हो गए हैं। अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि कर्मियों की हड़ताल को लेकर मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है।
छंटनी के विरोध में हैं कर्मचारी
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के अलग-अलग जगहों पर अभी तक 911 आउटसोर्सिंग कर्मी काम कर रहे हैं। इनमें से कंपनी की ओर से 586 कर्मियों का ही एग्रीमेंट भरा गया है। ऐसे में शेष कर्मियों की नौकरी खतरे में है। इसके बाद छठवें दिन यहीं से लखनऊ मुख्यालय कूच करेंगे। जिलाध्यक्ष आनंद कुमार अग्रहरि ने बताया कि इसकी जानकारी विद्युत वितरण मंडल सुल्तानपुर के अधीक्षण अभियंता को दे दी गई है।