फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Online process of giving subsidy to investors started

Sultanpur News: निवेशकों को सब्सिडी देने की शुरू हुई ऑनलाइन प्रक्रिया

Wed, 21 Feb 2024 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Online process of giving subsidy to investors started
सुल्तानपुर। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान 41 उद्यमों में अपना निवेश करने वाले निवेशकों को सब्सिडी दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सामग्री खरीद व विभिन्न कार्यों में खर्च हुई राशि का प्रपत्र तैयार कराया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन के बाद उन्हें छूट का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सरकार ने एमओयू पर विभिन्न उद्यमों की स्थापना करने के लिए निवेशकों को ऋण पर सब्सिडी देने की व्यवस्था की है। इसके लिए पहले निवेशकों को अपनी धनराशि खर्च करके सामग्री व मशीनरी खरीदने का निर्देश दिया गया था। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान अपने उद्यम का संचालन करने वाले 41 निवेशकों को अब योजना पर छूट दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इसके लिए उनके कागजात तैयार करवाकर निवेश सारथी व निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की तैयारी चल रही है। आवेदन के बाद विभिन्न विभागों की मंडल व राज्य स्तरीय टीम के अनुमाेदन के बाद निवेशकों को सब्सिडी की राशि मिल सकेगी। विभाग के मुताबिक सब्सिडी की राशि मिलने पर संचालित सेवा व निर्माण उद्यमों के कार्य में और तेजी आएगी। इसके साथ ही अपने उद्यम के संचालन की तैयारी में जुटे 97 निवेशकों का कार्य जल्द शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक किसी का नहीं हुआ आवेदन
उद्योग उपायुक्त अनूप श्रीवास्तव का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन होते ही निवेशकों को सब्सिडी की राशि जल्द दिला दी जाएगी। अभी तक किसी निवेशक का ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed