फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   One lakh population suffering from power cut till midnight

Sultanpur News: आधी रात तक बिजली कटौती से जूझी एक लाख आबादी

Wed, 31 Jul 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 31 Jul 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
One lakh population suffering from power cut till midnight
सुल्तानपुर। भीषण उमसभरी गर्मी से जूझ रहे जिले में बिजली कटौती को लेकर चार दिन पहले शहर विधायक व डीएम की ओर से किया गया प्रयास बेअसर साबित हुआ है। शहर में सोमवार की रात ओवरलोडिंग से फीडर हांफ गए। आधी रात तक पांच-पांच मिनट पर हुई बिजली कटौती से शहर की एक लाख से अधिक आबादी उमस से परेशान रही।
विज्ञापन



जिले में बिजली कटौती को लेकर शनिवार को शहर विधायक विनोद सिंह ने ऊर्जा मंत्री व डीएम को पत्र लिखकर नाराजगी जताई थी। इसमें सुधार का निर्देश दिया था। इसके बाद डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने विधायक के साथ बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण निगम को सुधार करने का निर्देश दिया था। विधायक व डीएम के निर्देश के बाद भी शहर की चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो सका है। सोमवार की रात नगर का डाकखाना, दरियापुर, केएनआई व टीपीनगर उपकेंद्र ओवरलोडिंग से जूझते रहे।
विज्ञापन



इसकी वजह से आधी रात तक पांच-पांच मिनट पर बिजली कटौती होती रही। फीडर चालू होते ही ओवरलोडिंग से फिर बंद हो जा रहे थे। इस बीच डाकखाना उपकेंद्र के विवेकनगर में चांदमारी के पास तार में खराबी आ गई। करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल की गई। दरियापुर उपकेंद्र से जुड़े दरियापुर, पंजाबी काॅलोनी, पंचरास्ता समेत अन्य मोहल्लों में कटौती जारी रही। यही हाल गभड़िया व काशीराम फीडर का रहा। केएनआई के टाउन प्रथम व टाउन द्वितीय फीडर की ओवरलोडिंग से शहर के लोग परेशान रहे। इसकी वजह से आधी रात तक शहर की एक लाख से अधिक आबादी की नींद में खलल पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मी से बचाव के लिए घरों में कूलर व पंखा बंद होने से लोग उमस से परेशान रहे। इसके बाद आपूर्ति कुछ सामान्य होने पर लोग सो सके। मंगलवार को करीब 11 बजे से शहरी फीडर ओवरलोड हो जाने से बिजली कटौती होने लगी। इस बीच करीब तीन बजे केएनआई उपकेंद्र के 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में खराबी आने से उपकेंद्र बंद हो गया। बिजली के लिए शहर में हायतौबा मचने पर फरीदीपुर उपकेंद्र से जोड़कर केएनआई के शहर के दो फीडर चालू किए गए, लेकिन शाम तक हाईटेंशन लाइन की खराबी नहीं मिल सकी। एसडीओ शहर विश्वजीत ने बताया कि उपभोक्ताओं का बिजली खर्च अधिक बढ़ने से ओवरलोडिंग की समस्या आ रही है। इसके लिए उपाय किए जा रहे हैं।









सपा सांसद ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र



सुल्तानपुर। जिले की चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा के बाद सपा नेताओं में भी हलचल शुरू हो गई है। भाजपा विधायक विनोद सिंह के पत्र लिखने के बाद सपा सांसद राम भुआल निषाद ने भी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए पत्र लिखा है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर को लिखा गया उनका पत्र मंगलवार को वायरल हुआ है। उन्होंने जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधार करने की अपेक्षा केंद्रीय मंत्री से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed