Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   one died in road accident

सड़क हादसे में पूर्व बीडीसी सदस्य की मौत

Wed, 09 Dec 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
सुल्तानपुर। अठैसी गांव से मंगलवार की रात बाइक से घर जा रहे पूर्व बीडीसी सदस्य को भीषण कोहरे के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पूर्व बीडीसी सदस्य की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अठैसी गांव निवासी अजय विक्रम सिंह उर्फ पिंटू सिंह (42) पुत्र रणविजय सिंह मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से शहर स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। उस समय घना कोहरा छाया था। वे गोसाईगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन

इस हादसे में अजय विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार दोपहर बाद जब अजय विक्रम का पार्थिव शरीर घर लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से पिता रणविजय और मां राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी मीनू सिंह बेसुध हो गई हैं। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों बेटी अंशिका (15), वंशिका (14) व बेटा भावेश (8) छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलनसार स्वभाव के थे अजय
गोसाईगंज। पूर्व बीडीसी सदस्य अजय विक्रम की क्षेत्र में अलग पहचान थी। वह भाजपा की राजनीति से भी जुड़े थे। पोस्टमॉर्टम के समय भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, भाजपा नेता संदीप मिश्र, पूर्व प्रधान संजय सिंह मौजूद रहे। उनके पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए चंद्रशेखर शुक्ल, ओपी चौधरी, रत्नेश तिवारी, बब्लू शुक्ल भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed