{"_id":"5f2996f78ebc3e4103683dbd","slug":"one-died-in-road-accident-sultanpur-news-lko533687111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपती को वाहन ने रौंदा, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दंपती को वाहन ने रौंदा, पत्नी की मौत
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। कटका बाजार के समीप सोमवार को बाइक सवार दंपति को किसी वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के कबरी गांव निवासी संतोष यादव सोमवार को अपनी पत्नी श्यामकली (28) के साथ अपनी ससुराल चांदपुर सैदोपट्टी जा रहे थे। दंपति गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटका बाजार के पास पहुंचे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया।
इस हादसे में श्यामकली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संतोष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल संतोेष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
साइकिल सवार किशोर को टैंकर ने कुचला
धम्मौर। घर से बाजार जा रहे साइकिल सवार एक किशोर को तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद दिया। इस हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। धम्मौर थाना क्षेत्र के रसवादा गांव निवासी विनोद अग्रहरि का बेटा सूरज अग्रहरि (13) मंगलवार की सुबह साइकिल से बाजार जा रहा था।
सूरज गांव के बाहर मुख्य सड़क पर पहुंचा था। तभी तेज रफ्तार टैंकर उसे रौंदते हुए निकल गया। हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।