फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   one died in road accident

बाइक सवार रिटायर्ड फौजी को वाहन ने रौंदा

Thu, 30 Jul 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
भदैंया (सुल्तानपुर)। प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ओदरा गांव के पास बुधवार की देर शाम बाइक सवार रिटायर्ड फौजी को किसी वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भोएं गांव निवासी रिटायर्ड फौजी मोहम्मद हासिब उर्फ कल्लू (56) बुधवार की शाम को बाइक से सैफुल्लागंज बाजार गए थे। देर शाम वे बाइक से घर लौट रहे थे कि रास्ते में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ओदरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन

इस हादसे में मोहम्मद हासिब की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार भाइयों को जीप ने रौंदा, बड़े भाई की मौत
दोस्तपुर। बाइक से ननिहाल जा रहे सगे भाइयों को तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। हादसे में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे को मामूली चोटें आई। दुर्घटना के बाद जीप चालक वाहन समेत भाग गया। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद कलां निवासी अरबाज (18) पुत्र अकबाल बृहस्पतिवार को अपने छोटे भाई शहबाज (12) को बाइक पर बैठाकर अपने ननिहाल कामतागंज जा रहा था।

दोनों बढ़ौली के पास पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार जीप बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शहबाज को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अरबाज की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed