{"_id":"67425137ee00d51bb70368c4","slug":"one-arrested-for-trying-to-crush-police-with-a-truck-loaded-with-cattle-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-122761-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गोवंश लदे ट्रक से पुलिस को कुचलने की कोशिश के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गोवंश लदे ट्रक से पुलिस को कुचलने की कोशिश के मामले में एक गिरफ्तार
Sun, 24 Nov 2024 03:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करौंदीकला थाना क्षेत्र के पूरे कटघर चौहान गांव के पास 13 नवंबर रात गोवंश भरे ट्रक से पुलिस कर्मियों को कुचलने की कोशिश की गई थी। पुलिस कर्मियों ने गड्ढे में कूदकर अपनी जान बचाई थी। बाद में गो तस्कर ट्रक को छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फरार एक आरोपी को करौंदीकला थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी ट्रक चालक बताया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी हर्ष सोनकर निवासी आर्यनगर थाना देवगांव जिला आजमगढ़ को करौंदीकला थाना क्षेत्र के आयुर्वेद अस्पताल मोड के पास दसगरपारा गांव से गिरफ्तार किया है। करौंदीकला थाने के उप निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। वारदात में प्रयुक्त ट्रक उसी की है। (संवाद)