फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Old pension system should be implemented

Sultanpur News: लागू की जाए पुरानी पेंशन व्यवस्था

Thu, 21 Sep 2023 11:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 21 Sep 2023 11:21 AM IST
विज्ञापन
Old pension system should be implemented
सुल्तानपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी व पेंशनर एसोसिएशन की बुधवार को तिकोनिया पार्क में बैठक हुई। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित 19 सूत्री ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी संजीव कुमार यादव को सौंपा।
विज्ञापन



एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव ने कहा कि ज्ञापन के जरिये बार-बार अवगत कराया जाता रहा है कि चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति करने में विभागों की ओर से हीलाहवाली की जाती है। एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। प्रत्येक वर्ष 30 जून तथा 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को वेतन वृद्धि देकर वेतन व पेंशन निर्धारण किया जाए।
विज्ञापन



सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए प्रत्येक माह जिलाधिकारी स्तर पर समीक्षा बैठक कर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। इस मौके पर जिलाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव, संरक्षक अशोक कुमार लाल, गिरजा प्रसाद श्रीवास्तव, मंत्री जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, श्याम सुंदर लाल, सिराज अहमद व शिव मूर्ति पांडेय आदि सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed