फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Officers will do realty check of KGBV arrangements

Sultanpur News: केजीबीवी की व्यवस्थाओं का रियल्टी चेक करेंगे अधिकारी

Tue, 18 Jul 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 18 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Officers will do realty check of KGBV arrangements
- सप्ताह भर चलेगा चेकिंग अभियान
विज्ञापन


सुल्तानपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की खामियां दूर करने के लिए शासन ने एक सप्ताह तक सघन चेकिंग का निर्देश दिया है। अधिकारियों को विद्यालयों की व्यवस्था का रियल्टी चेक कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

जिले में 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। दूबेपुर व जयसिंहपुर में 50-50 छात्राओं के आवासीय शिक्षण की व्यवस्था है। शेष दस केजीबीवी में 100-100 छात्राएं पढ़ाई करती हैं। आए दिन इन विद्यालयों में खामियां उजागर होती रहती हैं। डीजी स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बीएसए, एडी बेसिक, डॉयट प्राचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी और डीसी बालिका शिक्षा को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर विद्यालयों का रियल्टी चेक कर रिपोर्ट सौंपे। इसमें उच्चीकृत केजीबीवी के निर्माण की प्रगति, अवस्थापना सुविधा की स्थिति, पंजिकाओं के रखरखाव की स्थिति, स्टाफ उपस्थिति, नामांकन की स्थिति, मेन्यू के अनुसार भोजन आदि की स्थिति देखी जाएगी। निरीक्षण के समय तीन दिन पूर्व का सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया जाएगा और उससे संबंधित टिप्पणी भी अधिकारियों की ओर से रिपोर्ट में अंकित की जाएगी। उधर, जयसिंहपुर में एसडीएम वंदना पाण्डेय और बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। बीएसए ने बताया कि विद्यालय में कई कमियां मिलीं हैं। वार्डन से जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed