{"_id":"5e7f67318ebc3e6f945b5a0f","slug":"officers-raid-wholesale-and-retail-shops-sultanpur-news-lko515615596","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने थोक व फुटकर दुकानों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने थोक व फुटकर दुकानों पर मारा छापा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आवश्यक सामग्री के दामों पर नियंत्रण के लिए शनिवार को लॉक डाउन के चौथे दिन प्रशासन की ओर से गठित अधिकारियों की टीम ने शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों व गोदामों पर छापा मारा। छापे के दौरान अधिकारियों ने वस्तुओं के दामों व स्टॉक की जांच की। व्यापारियों को निर्धारित दामों पर वस्तुओं की बिक्री का निर्देश दिया गया।
जिला मजिस्ट्रेट सी. इंदुमती के निर्देश पर बाजार पर नियंत्रण के लिए गठित टीम ने शनिवार को शहर के नमक मंडी समेत अन्य स्थानों पर छापा मारा। छापे के दौरान दुकानदारों से गोदाम व दुकान खुलवाकर राशन समेत अन्य सामानों का सत्यापन किया गया।
स्टॉक के हिसाब से उसका मिलान किया गया। साथ ही मूल्य की जानकारी ली गई। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा के साथ पहुंची टीम ने फुटकर दुकानों पर भी छापा मारकर वस्तुओं के रेट लिए।
विज्ञापन
शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी एसडीएम की अगुआई में कई कस्बों में दुकानों व गोदामों की चेकिंग की गई। चेकिंग से दुकानदारों में खलबली मची रही है। बताते हैं कि प्रशासन को महंगी दरों पर वस्तुओं की बिक्री शिकायतें लॉक डाउन के दौरान मिल रही थीं। इसे देखते हुए गठित टीमों को प्रशासन ने सक्रिय कर दिया है।