{"_id":"67e1addeb09a24a42105cac1","slug":"officers-investigated-by-closing-the-door-of-thr-plant-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-129390-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: टीएचआर प्लांट का दरवाजा बंद कर अफसरों ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: टीएचआर प्लांट का दरवाजा बंद कर अफसरों ने की जांच
Tue, 25 Mar 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज क्षेत्र के देहली बाजार टीएचआर (टेक होम राशन) प्लांट में मार्च माह में तीन शिफ्ट में मिले करीब 480 क्विंटल मिट्टीयुक्त गेहूं व 50 किलो के बजाय मूंगफली के पहुंचे एक क्विंटल बोरे की जांच शुरू हो गई है। सीडीओ के निर्देश पर सोमवार को जिला मिशन प्रबंधक की ओर से प्लांट का दरवाजा बंद करके गेहूं व मूंगफली का परीक्षण किया गया।
19 मार्च को ब्लॉक प्रमुख बल्दीराय शिवकुमार सिंह व उनके साथ पहुंचे जिला पंचायत सदस्य नंद किशोर कनौजिया के बुलाने पर डीसी एनआरएलएम केडी गोस्वामी भी देहली बाजार के प्लांट पर पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान खराब गुणवत्ता का गेहूं और मूंगफली का बोरा पाया गया था। उस दौरान संगठन की कुछ महिलाओं ने विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया था। शुक्रवार को सीडीओ के यहां पहुंची महिला समूह की कुछ महिलाओं ने प्लांट की कोषाध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ आरोप लगाया था।
उधर, कोषाध्यक्ष की ओर से भी जांच के लिए पत्र दिया गया है, जिसमें उपायुक्त केडी गोस्वामी और अन्य विभागीय कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। डीएम ने इसकी जांच बीडीओ धनपतगंज को दी है। दोनों तरफ से लग रहे आरोप-प्रत्यारोप को देखते हुए सीडीओ ने जांच का निर्देश दिया है। सीडीओ के निर्देश पर प्लांट के अंदर मिले खराब गेहूं व मूंगफली की जांच के लिए सोमवार को जिला मिशन प्रबंधक को भेजा गया। मिशन प्रबंधक ने प्लांट का दरवाजा बंद कर पड़ताल की।
विज्ञापन
सीडीओ को दी जाएगी रिपोर्ट
जांच अधिकारी व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त केडी गोस्वामी ने बताया कि सीडीओ को पूर्व में ही पूरे प्रकरण की जानकारी दे दी गई है। मिट्टीयुक्त गेहूं व अन्य सामग्री की जांच चल रही है। रिपोर्ट सीडीओ को दी जाएगी।