फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Offered Namaz and prayed for peace in the country.

Sultanpur News: नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी

Sat, 13 Apr 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 13 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Offered Namaz and prayed for peace in the country.
सुल्तानपुर। ईद-उल-फितर का त्योहार बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर त्योहार की बधाई दी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ईदगाह, मस्जिदोंं व संवेदनशील स्थलों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन



जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदत के साथ मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। शहर के घरहा खुर्द स्थित ईदगाह में सुबह 8.30 बजे मौलाना अब्दुल लतीफ ने नमाज अदा कराई। मरकज मस्जिद में मौलाना मोहम्मद उस्मान कासमी ने सुबह आठ बजे, बीबिया मस्जिद में मौलाना मोहम्मद कसीम कासमी ने 8.30 बजे, जामिया इस्लामिया में मौलाना मोहम्मद ओसामा कासमी ने 7.30 बजे, बिलाल मस्जिद हनीफनगर में मौलाना अंजर ने 7.30 बजे नमाज अदा कराई।
विज्ञापन



उधर, ग्रामीण अंचल में धरावां ईदगाह में मौलाना तुफैल कासमी ने सुबह 7.30 बजे, इस्लामगंज में मौलाना मकबूल कासमी ने 7.30 बजे, अलीगंज ईदगाह में मौलाना अहमद अली ने 8.30 बजे, कोटिया में हाफिज जाकिर ने 8.30 बजे, कस्बा इसौली ईदगाह में मौलाना ताज मोहम्मद ने सुबह नौ बजे, सरकंडेडीह में हाफिज शाहनूर ने 7:30 बजे व महराजगंज में इमाम मुफ्ती इरफान कासमी ने सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन कायम रहने के लिए दुआएं मांगी गईं। नमाज अदा करने बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन






शिया जामा मस्जिद अमहट में अदा की गई ईद की नमाज
अमहट (सुल्तानपुर)। जिले के शिया इलाकों में स्थित मस्जिदों में बृहस्पतिवार को ईद की नमाज अदा की गई। अमहट स्थित जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद जाफर खान, अलीगढ़ में मौलाना मोहम्मद मुस्तफा इस्लामी, खैराबाद में मौलाना बबर अली खान, हयातनगर में मौलाना शेर हैदर, सुरौली में मौलाना कैसर अब्बास व मौलाना मोहम्मद सिब्तैन, मनियारपुर में मौलाना सैय्यद नकी रजा व हसनपुर में मौलाना आसिफ नकवी ने ईद की नमाज अदा कराई। अमहट की जामा मस्जिद में सुबह 9:30 बजे ईद की नमाज पढ़ी गई। ईद की नमाज में बड़ों के साथ ही बच्चे भी शामिल हुए। यह जानकारी हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास खां ने दी।






देर शाम तक चला दावत का सिलसिला
सुल्तानपुर। ईदगाह और मस्जिदों में बृहस्पतिवार सुबह नमाज अदा की गई। इसके बाद घरों में दावत का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। कुड़वार क्षेत्र के पूरे फैजू गांव निवासी समाजसेवी मेराज अहमद खान ने बताया कि उनके यहां ईद पर हिंदू भाइयों के लिए अलग से इंतजाम किया गया था। आने वाले मेहमानों को सेवई, दही-बड़ा और फल खिलाए गए। शहर से सटे अमहट निवासी हैदर अब्बास खान ने कहा कि सुल्तानपुर में सभी त्योहार हिंदू-मुस्लिम मिलकर मनाते हैं। इसलिए यहां गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed