फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Now the examination forms can be filled by January 5

अब पांच जनवरी तक भरे जा सकेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म

Wed, 23 Dec 2020 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Now the examination forms can be filled by January 5
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन व विषम परिस्थितियों को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पांच जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरा जा सकेगा। बोर्ड के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक विद्यालयों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2021 में इस बार कोरोना की वजह से छात्र संख्या घट गई है। कक्षा 10 व 12 के परीक्षा आवेदन पत्रों को ऑनलाइन अपलोड किए जाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पांच जनवरी 2021 तक का समय दिया है। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म पांच जनवरी तक भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन

संस्थाध्यक्षों की ओर से कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि भी पांच जनवरी मध्य रात्रि 12 बजे तक है। पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली व उससे संबंधित प्रपत्र डीआईओएस कार्यालय में 10 जनवरी तक जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर कक्षा नौ व 11 में प्रवेश लेने की प्रस्तावित तिथि 10 जनवरी 2021 कर दी गई है।

संस्थाध्यक्षों की ओर से दोनों कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण शुल्क 50 रुपये की दर से चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कर उनके शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि भी 10 जनवरी मध्य रात्रि 12 बजे तक है। डीआईओएस कार्यालय में नामावली व इससे संबंधित प्रपत्र 15 जनवरी तक जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed