फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Now safe delivery at health and wellness center

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अब होगा सुरक्षित प्रसव

Sun, 20 Sep 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Now safe delivery at health and wellness center
अमेठी। मातृ एवं शिशु मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य से जनपद में बनाए गए 22 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अब योग्य चिकित्सकों द्वारा सुरक्षित प्रसव भी कराया जाएगा। गौरतलब हो कि इन सेंटर्स पर महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले से गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जिले में 22 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन सेंटर्स पर महिलाओं को गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा लगाने के साथ ही छाया टैबलेट मुहैया कराई जाती है। सेंटर्स के संचालित होने के बाद अनचाहे गर्भ को रोकने में कारगर इस इंजेक्शन व छाया टैबलेट की लाभार्थी महिलाओं की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन

डीसीपीएम अशोक यादव ने बताया कि अभी तक इन दोनों साधनों की उपलब्धता प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक ही सीमित थी। मगर अब इसका दायरा सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तक बढ़ाया जा रहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इन दोनों को अपनाएं। लाभार्थी महिलाओं का अंतरा के केयर लाइन में पंजीकरण होने से समय-समय पर उनकी काउंसिलिंग भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मातृत्व स्वास्थ्य, नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की सुविधा, किशोर स्वास्थ्य सुविधा, संक्रामक व अन्य रोगों के प्रबंधन की सुविधा, आंख, कान, नाक, गले संबंधित बीमारियों का इलाज होता है। इन सबके अलावा अब सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की भी सुविधा मिलेगी। अशोक यादव ने बताया कि प्रसव सुरक्षित तरीके से कराया जा सके, इसके लिए योग्य चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed