{"_id":"58a1df3d4f1c1ba340d83f35","slug":"now-only-64-contestant-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामवापसी के बाद 64 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामवापसी के बाद 64 प्रत्याशी मैदान में
Amarujala Bureau
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
साफ हुई प्रत्याशियों की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में नाम वापसी के दिन सदर विधानसभा क्षेत्र से एक निर्दल ने अपना नामांकन पत्र सोमवार को वापस ले लिया। एक निर्दल के नामांकन पत्र वापस लेने के बाद पांच विधानसभा क्षेत्रों में 64 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। नामवापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशी मैदान में कूद पड़े हैं। शाम से ही प्रचार का शोर शुरू हो गया।
विज्ञापन
पांचवें चरण के विधानसभा चुनाव में सोमवार की सुबह नामवापसी के दौरान सदर (जयसिंहपुर) विधानसभा क्षेत्र से निर्दल नामांकन करने वाले श्याम किशोर ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया। सदर से एक निर्दल के नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के बाद जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में 64 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। नामवापसी के बाद इसौली में 12, सुल्तानपुर में 15, सदर में 13, लंभुआ में 13 व कादीपुर सुरक्षित में 11 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन
शाम तीन बजे के बाद कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्षों से सभी निर्दल व दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। प्रत्याशियों या फिर उनके प्रतिनिधियों को आरओ ने चुनाव चिह्न दिया। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं। सोमवार की शाम से प्रत्याशियों को प्रचार शुरू हो गया। प्रचार के साथ ही शोरगुल शुरू हो गया है। चुनाव चिह्न आवंटन के समय सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन