फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Notice on negligence to 19 employees including ADO Panchayat

Sultanpur News: एडीओ पंंचायत समेत 19 कर्मचारियों को लापरवाही पर नोटिस

Wed, 19 Apr 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 19 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Notice on negligence to 19 employees including ADO Panchayat
सुल्तानपुर। संचारी रोग नियंत्रण के लिए ग्राम पंचायतों में टोली बनाकर कराए जा रहे सफाई कार्य में लापरवाही मिली है। डीपीआरओ के निरीक्षण में तीन ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य कराया जाना नहीं पाया गया है। नाराजगी जताते हुए डीपीआरओ ने एक एडीओ पंचायत समेत 19 को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन



भदैंया विकास खंड की ग्राम पंचायत हनुमानगंज के निरीक्षण में गंदगी पाई है। गांव में सफाई कर्मचारी संतोष कुमार शर्मा, राम भवन, अनिल कुमार, पुष्पा व सुनील पटेल की ड्यूटी लगाई गई थी। सरायअचल गांव के निरीक्षण में भी डीपीआरओ को गंदगी मिली है। वहां सफाई कर्मचारी प्रमोद कुमार, भीमरत्न, राहुल सिंह, विंदेश्वरी, ओमकृष्ण नारायण व नन्हेंलाल को ड्यूटी पर लगाया गया था।
विज्ञापन



भदैंया विकास खंड की ही अभियाकलां ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी महंथराम, कमरुल निशा, हरीराम, मीरादेवी व राजेंद्र प्रसाद को जिम्मेदारी दी गई थी। डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल ने तीनों ग्राम पंचायतों के 16 सफाई कर्मचारियों का अप्रैल का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर सरायअचल की पंचायत सहायक प्रियंका यादव व हनुमानगंज के पंचायत सहायक सुधीर कसौधन का मानदेय अग्रिम आदेशों तक रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। कार्य में लापरवाही बरतने व सफाई नहीं पाए जाने पर एडीओ पंचायत सतीश श्रीवास्तव से भी स्पष्टीकरण मांगा है। जिला पंचायतराज अधिकारी ने कहा कि सप्ताह भर के भीतर स्पष्टीकरण नहीं देने पर संंबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed