फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   not got cash, customers protest

नहीं मिला कैश, ग्राहकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 22 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/सुल्तानपुर
अमर उजाला/सुल्तानपुर Updated Thu, 22 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
not got cash, customers protest
प्रदर्शन करते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
जामों कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की जामों शाखा में बृहस्पतिवार की दोपहर कैश न मिलने से नाराज खाताधारकों ने बैंक के समक्ष प्रदर्शन किया। खाताधारकों का आरोप था कि बैंक कर्मी अपने चहेतों को कैश दे रहे हैं। जामों थाने की पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया। 
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंक शाखाओं पर कैश को लेकर मारामारी मची है। सीमित करेंसी मिलने की वजह से खाताधारकों को जरूरत के मुताबिक कैश नहीं मिल पा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा की जामों शाखा में दोपहर बाद कैश न मिलने पर खाताधारकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए खाताधारकों ने शाखा के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज लोगों ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। रीता जन कल्याण समिति की अध्यक्ष रीता सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बैंक कर्मी अपने चहेतों को भुगतान कर रहे हैं। जो लोग सुबह से कतार में खड़े हैं, उन्हें भुगतान नहीं दिया गया। एटीएम पिछले दो माह से खराब है। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन चला।


जामों थाने के उपनिरीक्षक विद्याधर शुक्ला ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत करवाया। प्रदर्शन करने वालों में कमलेश, विशंभर सिंह, ऊषा सिंह, नौरंगा, रूद्रपाल, अमर बहादुर आदि शामिल रहे। उधर, बैंक ऑफ बड़ौदा के जामों शाखा के प्रबंधक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यालय से उन्हें 30 लाख रुपये की करेंसी दी गई थी, दोपहर को समाप्त हो गया। खाताधारकों की संख्या अधिक है। सभी को बराबर भुगतान दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed