फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Non-bailable warrant against former MLA and sister

Sultanpur News: पूर्व विधायक साेनू सिंह व बहन अर्चना के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Mon, 10 Jul 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 10 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant against former MLA and sister
सुल्तानपुर। हर्ष फायरिंग के मामले में गैरहाजिर रहने पर एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व उनकी बहन जिला पंचायत सदस्य अर्चना सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तिथि नियत की है। मामला धनपतगंज थाने से जुड़ा है।
विज्ञापन




शासकीय अधिवक्ता वैभव पांडेय के मुताबिक धनपतंगज थाने के दरोगा सुशील कुमार ने 14 जून 2021 को मायंग गांव निवासी इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू की बहन जिला पंचायत सदस्य अर्चना सिंह के खिलाफ हर्ष फायरिंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन



पुलिस का आरोप है कि अर्चना सिंह ने हर्ष फायरिंग करके कानून का उल्लंघन किया था। फायरिंग का वीडीओ सोशल मीडिया पर वायरल होने पर उसका संज्ञान लेकर केस दर्ज किया गया था। विवेचना में पुलिस ने पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू को भी मामले में आरोपी बना दिया था। मामले की विवेचना पूरी कर पुलिस ने पूर्व विधायक व उनकी बहन अर्चना सिंह के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed