फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   no water in canals at the time of irrigation

सिंचाई के समय नहर व माइनरों में नहीं पानी

Mon, 25 Jan 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
no water in canals at the time of irrigation
कुड़वार (सुल्तानपुर)। रबी की फसलों की सिंचाई के लिए क्षेत्र में सिंचाई खंड-49 की ओर से संचालित औरंगाबाद नहर में जनवरी माह के पहले सप्ताह में पानी छोड़ा गया था। आठ जनवरी की रात क्षेत्र के खड़गपुर गांव के पास नहर व सोहगौली माइनर के टेल पर कटान हो गई थी।
विज्ञापन

कटान से करीब 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। इसके बाद सिंचाई खंड-49 की ओर से पानी बंद करवा दिया गया। तब से अभी तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। औरंगाबाद नहर से जुड़े कोटिया, बहमरपुर, धरावां, सरकौड़ा, देवलपुर, गजेहड़ी, सोहगौली आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं।
विज्ञापन

औरंगाबाद नहर से पूरे पवार, बेला पश्चिम, कोटा, नौगवां रायतासी, पतईपुर, कुड़वार, प्रतापपुर, सोहगौली माइनरें निकली हैं। नहरों सहित माइनरों में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। सरकौड़ा निवासी कमला तिवारी मंगापुर निवासी अशोक सिंह, पूरे भैरव निवासी राजाराम यादव, बखतपुर निवासी श्याम बहादुर सिंह, ग्रेंट कुड़वार निवासी शिवशंकर सिंह, रज्जन का कहना है कि पानी नहीं आने से फसलें चौपट हो रही हैं। इस संबंध में सिंचाई खंड-49 के अधिशासी अभियंता बाबूूलाल ने बताया कि औरंगाबाद नहर में एक सप्ताह बाद पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed