{"_id":"63937d4b7afc9570431c0313","slug":"no-ultrasound-from-five-month-sultanpur-news-lko661080873","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जिला अस्पताल में पांच माह से नहीं हो रहा मरीजों का अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जिला अस्पताल में पांच माह से नहीं हो रहा मरीजों का अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पांच माह पूर्व जिला अस्पताल से गैर जिला स्थानांतरित किए गए रेडियोलॉजिस्ट की कुर्सी अब भी खाली है। जिला अस्पताल में किसी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। इसकी वजह से रोज 20 से 25 मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए भटक रहे हैं। मजबूरी में उन्हें निजी पैथोलॉजी पर सात सौ रुपये देकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में पांच माह पूर्व रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शारदा रंजन के साथ ही सात चिकित्सकों का तबादला गैर जिला कर दिया गया था। इसके बाद से ही जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की हालत को देखते हुए चिकित्सक अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने की वजह से मरीजों को निजी पैथोलॉजी केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है।
अल्ट्रासाउंड में मरीजों को सात सौ रुपये खर्च करने पड़ रहे है। अल्ट्रासाउंड लिखने पर कुछ मरीजों व तीमारदारों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की तो चिकित्सकों ने जरूरत के बाद भी अल्ट्रासाउंड लिखना ही बंद कर दिया था। बाद में फिर स्थिति सामान्य हुई। शुक्रवार को जिला अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अनिल को दिखाने पहुंचीं कुड़वार के भंड़रा की रहने वाली प्रभावती (40) को अल्ट्रासाउंड लिखा गया।
विज्ञापन
कटका की अनीता (38) और छात्रा शिव्या (23) निवासी कटका को भी अल्ट्रासाउंड चिकित्सक ने लिखा। जब छात्रा और दोनों महिलाएं रेडियोलॉजी विभाग में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची तो पता चला कि यहां कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। मजबूरी में तीनों ने निजी पैथोलॉजी में अल्ट्रासाउंड कराकर चिकित्सक को रिपोर्ट दिखाई। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से मेडिको लीगल भी बंद है। मेडिको लीगल के लिए लोगों को अमेठी जाना पड़ता है।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि यहां रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। मरीजों की तकलीफ को देखते हुए उन्हें अल्ट्रासाउंड लिखा जा रहा है। मरीज कहीं से भी अल्ट्रासाउंड कराकर लाएं, उनका उपचार किया जाता है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने बताया कि मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए कई बार एडी हेल्थ के साथ ही शासन को पत्र लिखा गया लेकिन आज तक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से मेडिको लीगल भी पूरी तरह बंद है। अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो रहा है।