फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No students Election for the last 30 years

तीन दशक में नहीं हुआ छात्रसंघ चुनाव

Thu, 04 Aug 2016 10:29 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 04 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
No students Election for the last 30 years
कॉलेज प्रबंधतंत्र सुस्त - फोटो : अमर उजाला

शासन ने भले ही राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को छात्रसंघ चुनाव कराने के फैसले का कड़ाई से पालन कराने का आदेश जारी कर दिया हो लेकिन जिले में छात्रसंघ चुनाव को लेकर कोई हलचल नहीं है। करीब तीन दशक में जनपद के तीन बड़े महाविद्यालयों में कभी छात्रसंघ का चुनाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन



जनपद के बड़े महाविद्यालयों में शुमार कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान, गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं राणा प्रताप पीजी कॉलेज में आज तक छात्रसंघ चुनाव नहीं हो सका है। कुछ महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों द्वारा दबाव भी बनाया गया लेकिन प्रबंधतंत्र के सख्त रुख के चलते मामला नहीं बन पाया। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव का कहना है कि हमारे संस्थान में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर है। कोई भी प्रक्रिया न्यायालय के आदेशों के ही अधीन होगी।
विज्ञापन


राणा प्रताप पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसबी सिंह ने कहा कि अभी तक छात्रसंघ चुनाव कराने से संबंधित कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने पर अनुपालन कराया जाएगा। कादीपुर स्थित संत तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल रशीद ने बताया कि अभी तक शासन अथवा विश्वविद्यालय से छात्रसंघ चुनाव कराने का कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने पर लिंगदोह समिति के सिफारिशों के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया का अनुपालन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed