{"_id":"25129653ec3ab04456b9919b2774ef3d","slug":"no-shade-on-platform-yet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर भीगेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर भीगेंगे यात्री
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 13 Jul 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। स्थानीय स्टेशन पर आने वाले यात्री इस वर्ष भी बारिश में प्लेटफार्म पर भीगेंगे। मंडल रेल प्रबंधक के आदेश के बावजूद रेल अफसरों ने तीनों प्लेटफार्मों पर यात्री शेड नहीं लगाए। 20 लाख के जारी बजट का सदुपयोग नहीं होने से दैनिक यात्रियों में अव्यवस्था के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक ने वर्ष 2014 में सुल्तानपुर जंक्शन के निरीक्षण के दौरान तीनों प्लेटफार्मों पर यात्री शेड बढ़ाने का आदेश दिया था। आदेश के तहत प्लेटफार्म एक, दो व तीन के शेड को दक्षिणी छोर पर सिग्नल तक बढ़ाया जाना था। करीब 400 मीटर शेड बढ़ाने के लिए इंजीनियरिंग विभाग निर्माण इकाई को जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
बारिश व धूप से बचाने वाले अत्याधुनिक शेड के लिए तकरीबन 20 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई। रेल अफसरों ने धनराशि को इधर-उधर खर्च कर प्रकरण को रफा-दफा कर दिया। ऐसे में जुलाई, अगस्त व सितंबर माह में होने वाली बारिश से प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा कर रहे यात्री बच नहीं सकेंगे।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक एलएल मीना कहते हैं कि हाल ही में उन्होंने स्टेशन अधीक्षक का चार्ज लिया है। इंजीनियरिंग अफसरों से शेड लगाने के बारे में वार्ता की जाएगी। यात्री सुविधाएं हर हाल में मुकम्मल कराई जाएंगी।