{"_id":"4ae85ff563d740aac7a6964e0d35ab42","slug":"no-respite-in-malnutrition-cases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषित बच्चों की स्थिति में सुधार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषित बच्चों की स्थिति में सुधार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 22 Jul 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कुपोषण की जद में आने के बाद अंगीकृत किए गए गांवों का बुधवार को अधिकारियों ने किया। निरीक्षण में अधिकारियों को अंगीकृत गांवों के कुपोषित बच्चों की स्थिति ठीक नहीं मिली है। अधिकारी अपनी निरीक्षण रिपोर्ट डीपीओ को देंगे।
विज्ञापन
शासन के आदेश पर डीएम द्वारा सख्ती बरतने के बाद बुधवार को अधिकांश अफसर अपने गोद लिए गांव पहुंचे। अधिकारियों ने गांव में लोगों से संपर्क करके कुपोषित बच्चों की स्थिति देखी। परिवारीजनों से उनके खानपान एवं विभाग से दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कई अधिकारियों ने कुपोषित बच्चों का अपने सामने वजन भी कराया। जिला विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने शहर के एक मोहल्ले व एक गांव का निरीक्षण किया। जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने भी अपने अंगीकृत गांवों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण में गए अधिकारियों को कुपोषित बच्चों की स्थिति में खास सुधार नहीं मिला है। समय से विभाग की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं भी बच्चों को नहीं मिल पा रही हैं। अधिकारी अपनी निरीक्षण रिपोर्ट डीपीओ व डीएम को देंगे। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि अभी और सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन