{"_id":"5873bb6e4f1c1be165ba8aae","slug":"no-respite-from-biting-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं से नहीं कम हुई गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं से नहीं कम हुई गलन
Amarujala Bureau
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
शहर में ठंड से परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। मौसम के बदले रुख से सुबह के समय ही धूप निकल आई और लोगों को ठंड से राहत मिल गई। हालांकि बर्फीली हवाओं के चलने से रात और सुबह-शाम गलन से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने मंगलवार को सुबह के समय कोहरा, धुंध और दोपहर बाद धूप निकलने का अनुमान लगाया है। मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 7.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन