फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No relief from Cold wave

धूप ने दिलाई बर्फीली हवाओं से राहत

Tue, 13 Dec 2016 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 13 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
No relief from Cold wave
खिली धूप तो मिली राहत - फोटो : अमर उजाला

जिले में कई दिनों से हो रही गलन भरी ठंड से लोग बेहाल हैं। मंगलवार को दोपहर धूप निकलने पर ठंड से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार को सुबह कोहरा व धुंध रहने और ठंड में वृद्घि की संभावना जताई है। 

विज्ञापन



सोमवार को दिन भर आसमान में धुंध छाई रहने और धूप नहीं निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा था। मंगलवार को सुबह के समय कोहरा व धुंध छाई रही। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। लगातार दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन


दोपहर के समय मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया और धूप निकल आई। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह इकट्ठा होकर से लोगों ने धूप का आनंद लिया। शाम तक धूप रहने से अधिकतम तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। शाम होते ही एक बार फिर गलन भरी ठंड होने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक  बुधवार को सुबह के समय कोहरा व धुंध रहने और ठंड में वृद्घि की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed