{"_id":"574331ed4f1c1b861a6907df","slug":"no-power-and-water-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी को तरस गई 45 हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी को तरस गई 45 हजार आबादी
Amarujala Bureau
Updated Mon, 23 May 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
बिजली ने किया बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियापुर उपकेंद्र का ग्रामीण फीडर दुुरुस्त नहीं हो पाया था कि रविवार की रात ग्रामीण क्षेत्र का फरीदीपुर उपकेंद्र भी फॉल्ट से ठप हो गया। एक उपकेंद्र व एक फीडर ठप होने से ग्रामीण क्षेत्र की करीब 25 हजार आबादी रात से शाम तीन बजे तक बिजली को लेकर परेशान रही।
विज्ञापन
फीडर दुरुस्त करने के लिए सुबह चेकिंग में दरियापुर उपकेंद्र बंद किए जाने से शहर की भी करीब 20 हजार आबादी पांच घंटे बिजली के लिए परेशान रही। दिक्कत को देखते हुए फिलहाल उपकेंद्र को कामचलाऊ रूप से चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
रविवार को दरियापुर उपकेंद्र के ग्रामीण क्षेत्र के फीडर में आई खराबी दुुरुस्त नहीं हो पाई थी कि रात में फरीदीपुर उपकेंद्र भी अचानक बंद हो गया। अचानक उपकेंद्र बंद होने की सूचना से वितरण खंड के अधिकारी परेशान हो गए। सुबह उपकेंद्र पहुंचे इंजीनियरों एवं कर्मियों ने चेकिंग शुरू की तो सब स्टेशन के बसबार में खराबी पाई गई। करीब पांच-छह घंटे की मशक्कत के बाद कामचलाऊ ठीक करके उपकेंद्र चालू किया गया।
विज्ञापन
उपकेंद्र बंद रहने से इस क्षेत्र की करीब 20 हजार आबादी बिजली को लेकर सोमवार की दोपहर तक परेशान रही। इधर, दरियापुर उपकेंद्र का रविवार से ही खराब ग्रामीण क्षेत्र के फीडर को दुरुस्त करने के लिए सुबह करीब सात बजे पूरा सबस्टेशन बंद कर दिया गया। बिना किसी सूचना के सुबह पूरा सब स्टेशन बंद होने से शहर में बिजली के लिए त्राहि-त्राहि मच गई। बिजली नहीं रहने से शहर के लोग पानी भी नहीं भर पाए थे।
पानी के लिए इस उपकेंद्र से जुड़े करीब 20 हजार लोग दोपहर तक परेशान रहे। सब स्टेशन बंद करके इंजीनियरों ने चेकिंग शुरू की। चेकिंग के बाद करीब 12 बजे सब स्टेशन को चालू कर दिया गया लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के फीडर का मरम्मत कार्य जारी रहा। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उपकेंद्र का ग्रामीण फीडर भी चालू करके आपूर्ति बहाल कर दी गई।