फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No more counselling, 785 seats vacant

काउंसलिंग ठप, प्रभावित होंगी 785 नियुक्तियां

Thu, 23 Mar 2017 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 23 Mar 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
No more counselling, 785 seats vacant
परेशान हो रहे अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर। सूबे का निजाम बदलते ही शासन ने चल रही शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर ब्रेक लगा दिया है। भर्ती प्रक्रिया रुकने से 785 नियुक्तियां अधर में लटक गई हैं। बृहस्पतिवार को शासन से शिक्षकों की सभी गतिमान भर्ती प्रक्रिया पर अविलंब रोक लगाने के आदेश के बाद अभ्यर्थियों एवं विभाग में हड़कंप मच गया है। गतिमान काउंसलिंग भी तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है।

विज्ञापन


जिले में इस समय 12,460 सहायक अध्यापक, 4,000 उर्दू शिक्षक भर्ती एवं 32,022 शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद अनुदेशक की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 12,460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जिले को 288 पद आवंटित हैं। 4,000 उर्दू शिक्षक भर्ती में 112 पदों पर काउंसलिंग हो रही है। 32,022 अंशकालिक खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशक भर्ती में 385 पद आवंटित हैं। सहायक अध्यापक एवं उर्दू शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


इसमें सहायक अध्यापक में 596 एवं उर्दू शिक्षक भर्ती में 90 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग करा ली है। वहीं, शारीरिक शिक्षा व खेलकूद अंशकालिक अनुदेशक की भर्ती के लिए चार अप्रैल को काउंसलिंग तिथि निर्धारित की गई है। शासन की ओर से सभी गतिमान भर्ती प्रक्रियाओं पर रोक लगाने के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा महकमे एवं हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया है। लोग एक-दूसरे से भर्ती प्रक्रिया स्थगित होने के कारण की जानकारी करने में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed